Wild Animal Fight Video: वाइल्ड एनिमल से जुड़े इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दो बैलों की भयंकर लड़ाई में सांड कूद पड़ता है.
Wild Animal Fight VideoWild Animal Fight Video: वाइल्ड लाइफ के अलग-अलग वीडियो नियमित अंतराल पर सुर्खियां बटोरते हैं. कभी जानवरों का एक दूसरे के लिए प्यार तो कभी एक दूसरे के खिलाफ खूंखार बन जाना वीडियो के जरिए हमें देखने को मिलता है. सोशल मीडिया पर अब फिर से एक वाइल्ड एनिमल से जुड़ा वीडियो देखने को मिल रहा. वीडियो में देखा जा सकता है कि खेत में दो बैल आपस में खतरनाक तरीके से भिड़ते दिख रहे हैं. दोनों की लड़ाई के बीच एक सांड भी कूद गया और दोनों बैलों को उठाकर पटकने लगा.
ALSO READ
Dadi Ka Video: गोली की रफ्तार से सीधे पहाड़ पर चढ़ गईं दादी, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान | Viral हुआ वीडियो
बैलों की लड़ाई में सांड की एंट्री
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे खेत में दो बैल खड़े होते हैं और अगले ही पल एक दूसरे से लड़ पड़ते हैं.
also read
प्रपोज किया तो ब्लाइंड होने का नाटक करने लगी लड़की, फिर लड़के ने जो किया यकीन ना करेंगे | देखिए
तभी एक सांड की भी लड़ाई में एंट्री हो जाती है और वो बारी-बारी से बैलों को उठा-उठाकर पटकने लगता है. सांड का खतरनाक रूप देखकर दोनों बैल वहां से भाग खड़े होते हैं. वाइल्ड एनिमल के फाइट से जुड़ा यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
वायरल हुआ वाइल्ड एनिमल के यह वीडियो
सांड और बैल से जुड़ा यह वीडियो charminganimalsdaily नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. वीडियो किस कदर वायरल हुआ है इस बात का अंदाजा इसको मिले व्यूज और लाइक्स से लगाया जा सकता है. वीडियो को अभी तक 3 लाख 51 हजार से ज्यादा लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं.