Chachaji Ka Dance: वीडियो एक करीब 55 साल के एक चाचाजी से जुड़ा है जो ऐसा डांस करते हैं देख लिया तो पेट पकड़कर हंसने लगेंगे. वीडियो अभी तक हजारों बार देखा जा चुका है और बड़ी तादाद में नेटिजन ने भी इसे पसंद किया है.
also read
Chor Ka Video: कभी नहीं देखा होगा ऐसा चोर, हरकतें देख लोग भी बोले- क्या चोर बनेगा ये | देखिए मजेदार वीडियो

Chachaji Ka Dance: सोशल मीडिया की दुनिया में डांस के एक से बढ़कर एक वीडियो की भरमार है. यहां हर रोज बड़ी तादाद में डांस के वीडियो देखे और अपलोड भी किए जाते हैं. मगर कुछ ही वीडियो लोगों के बीच अपनी छाप छोड़ पाते हैं. इस समय एक ऐसा ही हाहाकारी वीडियो हर तरफ छाया हुआ है. वीडियो एक करीब 55 साल के एक चाचाजी से जुड़ा है जो ऐसा डांस करते हैं देख लिया तो पेट पकड़कर हंसने लगेंगे. वीडियो अभी तक हजारों बार देखा जा चुका है और बड़ी तादाद में नेटिजन ने भी इसे पसंद किया है.
कव्वाली में चाचाजी का डांस
सामने आए चंद सेकंड के वीडियो में देख सकते हैं कि कव्वाली की महफिल सजी है. लोग बैठे हैं और कुछ खड़े होकर कव्वाली का आनंद ले रहे हैं. मगर फ्रेम में तभी ऐसा कुछ नजर आता है जो बड़ा मजेदार भी है. दरअसल कव्वाली का आनंद लेते लेते वहां मौजूद एक चाचाची तुरंत मैदान में कूद गए.
वो डांस के साथ कलाबाजी दिखाते हैं. वीडियो की शुरुआती सबकुछ मजेदार लगता है मगर तभी जो हुआ पेट पकड़कर हंसने मजबूर हो जाएंगे. दरअसल डांसिंग कलाबाजी दिखाते हुए चाचाजी हार्मोनियम बजा रहे शख्स के ऊपर ही जा गिरे. बुजुर्ग चाचा की ऐसी हरकत देख वहां मौजूद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते.
यहां देखें वीडियो
वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी नहीं है. इसे इंस्टाग्राम पर giedde नाम के पेज पर भी अपलोड किया गया है.